VIDEO: एक-दो नहीं नोटों के 6 पहाड़, बोरियों में जेवर और सोने की ईंटें… ज्वेलर का करोड़ों का माल जब्त

कर्नाटक के बेल्लारी में पुलिस ने एक ज्वेलर के पास से कुल 7 करोड़ 21 लाख रुपए कैश, सोने की ईंटें और ज्वेलरी जब्त की है। ज्वेलर पुलिस को इस कैश और सोने से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा सका जिसके बाद इसे सीज कर लिया गया।

लोकसभा चुनाव 2024: BJP के ‘400 पार’ वाले नारे पर सामने आया कन्हैया कुमार का बयान, कही ये बात

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए दिए गए बीजेपी के नारे पर सवाल उठाए और कहा कि अगर बीजेपी को इतना ही विश्वास है तो वह ऐसे नेताओं को क्यों शामिल कर रही है, जो कांग्रेस में रहते हुए भी नहीं जीत सके।

पीएम मोदी के बयान पर तेजस्वी यादव ने दी तीखी प्रतिक्रिया, बोले- क्या भाजपा नेता खुद को भगवान समझते हैं?

पीएम नरेंद्र मोदी के बयान पर अब तेजस्वी यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। तेजस्वी यादव ने अपने बयान में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता खुद को क्या भगवान समझते हैं? उनका विरोध करना भगवान का विरोध करना है क्या?

चूहों ने गायब कर दी 10 किलो भांग और 9 किलो गांजा! जानें कैसे कोर्ट पहुंचा मामला

झारखंड के धनबाद जिले में चूहों ने गांजा और भांग को पुलिस की हिरासत से गायब कर दिया है। दरअसल, कोर्ट के एक सवाल के जवाब में ऐसा पुलिस का कहना है।

राहुल गांधी ने केरल को ही चुनाव लड़ने के लिए क्यों चुना? कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने सुनाया किस्सा

केरल के वायनाड से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि राहुल से उन्होंने एक बार पूछा था कि वह कर्नाटक को या अन्य किसी जगह को चुन सकते थे, केरल को ही क्यों चुना?

Lok Sabha Election 2024: रेलवे स्टेशन पर तीन लोगों के पास से मिले 4 करोड़ रुपये, BJP प्रत्याशी पर उठे सवाल; जानें क्या कहा

लोकसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु में तीन लोगों के पास से 4 करोड़ रुपये पकड़े गए हैं। वहीं इन रुपयों का संबंध भाजपा प्रत्याशी से भी बताया जा रहा है। हालांकि भाजपा प्रत्याशी ने इसे छवि खराब करने की साजिश बताया है।

“CBI, ED, IT की जांच BJP नेताओं के खिलाफ होनी चाहिए”, आंदोलन के बाद बोले आप सांसद संजय सिंह

आज देश भर के कई राज्यों में आम आदमी पार्टी ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर उपवास रखा और अपना विरोध जताया। इसके बाद आप सांसद ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है।

क्या है स्मार्ट टीवी और फ्रिज का हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी से कनेक्शन? ED ने पेश किया सबूत

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी ने नए सबूत पेश किए हैं। ईडी ने एक स्मार्ट टीवी और फ्रिज के बिल को सबूत के तौर पर पेश किया है। बता दें कि हेमंत सोरेन अभी भी रांची की जेल में न्यायिक हिरासत में हैं।

जलपाईगुड़ी में गरजे पीएम नरेंद्र मोदी, बोले- टीएमसी, कांग्रेस और वामदल एक ही थाली के चट्टे-बट्टे

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर पीएम नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार करने के लिए पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में पहुंचे। यहां उन्होंने वामदल, कांग्रेस और टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सभी एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं।

संजय निरुपम ने किया ट्वीट-कल 11.30 बजे थोड़ा विस्फोटक प्रेस कांफ्रेंस होगा, कृपया आइए

सियासी विवाद के बाद कांग्रेस ने संजय निरुपम को पार्टी से निकाल दिया था, उन्होंने ट्वीट किया है जिसमें उन्होने लिखा है कि कल सुबह 11.30 में विस्फोटक प्रेस कांफ्रेंस करूंगा, कृपया आइए।

बिहार-झारखंड समेत 14 राज्यों में बारिश, आठ राज्यों में चलेगी लू, जानिए मौसम का मिजाज

देश के कई राज्यों में बारिश, वहीं कुछ राज्यों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बिहार-झारखंड सहित 14 राज्यों में बारिश और आठ राज्यों में लू चलने का अनुमान लगाया है।

‘आप की अदालत’ देखने के बाद PM मोदी ने माधवी लता को किया ट्वीट, लोगों से की ये अपील

‘आप की अदालत’ का एपिसोड देखने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने माधवी लता को टैग करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि माधवी लता जी, आपका ‘आप की अदालत’ एपिसोड असाधारण है।